माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शिवलोक राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हुए सत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषता, ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान समिति की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने सदस्यों से अपील की कि समिति की आगामी स्मारिका के लिए अपनी स्वरचित रचनाएं, संस्मरण एवं लेख शीघ्र उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार रस्तौगी, जगदीश कुमार, एसएस त्यागी, हरपाल सिंह, जयवीर सिंह, अनिल कांत शर्मा, श्रीपाल सिंह, आरके कौशल रहे।