फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस-1 स्थित सप्त ऋषि पार्क में बृहस्पतिवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ज्वाल ओराम और विशिष्ट अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों ने वरिष्ठजनों से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 250 से अधिक वरिष्ठजन शामिल हुए। जुलाई, अगस्त और सितंबर में जन्मे वरिष्ठजनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान किए गए। केंद्रीय मंत्री ज्वाल ओराम ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए वरिष्ठजनों की समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएफएस धर्मवीर कपिल ने वरिष्ठजनों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनके धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी होना जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, आरपी गुप्ता, दीप कमल शर्मा, रमेश चंद अग्रवाल, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें