ई-मेल पर भेजें शिकायत, वेबसाइट पर करें आवेदन
मेरठ। सीसीएसयू में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण छात्र-छात्राओं से कैंपस नहीं आने की अपील की गई है। विवि ने शिकायत के लिए चार ई-मेल आईडी जारी की है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अगर किसी छात्र-छात्रा के समक्ष कोई समस्या है, तो वह प्रार्थनापत्र को ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं। प्रार्थनापत्र पर छात्र-छात्राएं अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे बात की जा सके। रजिस्ट्रार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अगर किसी को मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अन्य प्रमाणपत्र बनवाना है तो विवि की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर आवेदन करें। ऑनलाइन ही प्रमाणपत्रों की फीस जमा होगी। छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र डाक से उनके दिए पते पर भिजवा दिए जाएंगे। इसके अलावा विवि टीम कैंपस में चेकिंग करेगी, अगर कोई बेवजह मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन ई-मेल आईडी पर करें शिकायत
examcontroller@ccsuniversity.ac.in
registrar@ccsuniversity.ac.in
dyregistrarexam@ccsuniversity.ac.in
dyregistrarconf@ccsuniversity.ac.in
प्राचार्यों से मांगा वैक्सीनेशन का डाटा
विवि के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से ऑनलाइन गूगल पेज पर वैक्सीनेशन को डाटा मांगा है। कितने कर्मचारी व शिक्षकों का वैक्सीनेशन किया गया। उनके परिवार में कितने लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इन बिंदुओं पर प्राचार्यों से रोजाना गूगल लिंक पर दिए गए फार्म पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए। वैक्सीनेशन की जानकारी राजभवन भेजी जा रही है।