फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीएम आवास बनवाए जाने की मांग

विज्ञापन
पीएम को पत्र भेजकर पीएम योजना में आवास बनवाने की मांग करने वाला परिवार। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से क्षेत्र में काफी गरीब लोग वंचित हैं। क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव में एक गरीब परिवार को आज तक सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका। गरीब परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राशन कार्ड व पीएम आवास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रीना कश्यप ने बताया कि उसका कच्चा मकान है और राशन कार्ड भी नहीं है। उसने राशन कार्ड व पीएम आवास बनवाने के लिए कई बार फॉर्म भरवाया लेकिन आज तक उसे सुविधा का लाभ नहीं मिल सका। उसका पति बीमार रहता है। कड़ाके की ठंड में मिट्टी से बने मकान पर बांस बल्ली और पन्नी डालकर अपना गुजारा कर रही है। बरसात के मौसम में कच्ची छत से पानी टपकता है। मकान की कच्ची छत टूटकर गिरने से घायल हो चुकी हैं। अधिकारियों से पीएम आवास व राशन कार्ड बनवाने की मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आवास बनवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अर्जुन का कहना है कि पीड़िता के आवास को बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें