लावड़- शार्पेन पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व मनाते शिक्षक। स्रोत : संस्थान
लावड़। मकर संक्रांति व लोहड़ी का पर्व बुधवार को दीप एकेडमी व शार्पेन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप चेयरमैन मनीष कुमार शर्मा ने शिक्षकों के साथ अग्नि की परिक्रमा की और रेवड़ी, मूंगफली अग्नि में डालकर पर्व मनाया। मनीष कुमार शर्मा ने सभी को लोहड़ी के पर्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह पर्व समृद्धि, खुशहाली, आपसी भाईचारे का पर्व है। इसके अलावा मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया गया। गीत, नृत्य की विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। बताया कि इस दिन खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य पल्लवी शर्मा, मोहन तिवारी, तनिष्क, गौरव, जूही, निधि, चित्रा, सचिन, रजत त्यागी, शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।