फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट आने शुरू, बीकॉम-एलएलबी हुआ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट आने शुरू, बीकॉम-एलएलबी हुआ घोषित
विज्ञापन

मेरठ। विषम सेमेस्टर की दिसंबर-2020 परीक्षाओं के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। विवि ने सोमवार को बीकॉम-एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। जुलाई महीने में विवि सारे रिजल्ट जारी कर देगा।
विषम सेमेस्टर की दिसंबर-2020 की परीक्षाएं मार्च में शुरू हुई थी। 12 अप्रैल तक विवि ने 90 फीसदी परीक्षाएं खत्म करा दी थीं। इसके बाद लॉकडाउन लगने के कारण परीक्षाएं स्थगित हो गईं थी। जिससे इनका मूल्यांकन कार्य भी रुक गया था। कुछ दिन पहले विवि में चार केंद्रों पर दोबारा मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

तेजी से मूल्यांकन के कारण विवि ने सोमवार को पहला बीकॉम-एलएलबी का रिजल्ट जारी कर दिया है। जितनी तेजी से मूल्यांकन हो रहा है उससे जुलाई महीने में सारे रिजल्ट जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

इन अंकों के आधार पर अगले सम सेमेस्टर में प्रोन्नत किए गए छात्रों को अंक प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि जिन छात्र-छात्राओं की विषम सेमेस्टर परीक्षा हुई थी, उनमें अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी की परीक्षाएं विवि नहीं करा रहा है, इन सभी को प्रोन्नत किया जाएगा। लेकिन अगर किसी छात्र-छात्रा ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा था तो उसको प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें