फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना लाइसेंस घर के बाहर बेच रहा था पटाखे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर हायक में लोहे की रैक पर रखकर बेच रहा था पटाखे, बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिवाली पर्व से पहले अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का सिलसिला जारी है। शनिवार को दौराला पुलिस ने मोहम्मदपुर हायक गांव में छापेमारी कर घर के बाहर पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी पटाखों की बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी।इसी दौरान मोहम्मदपुर हायक में लावड़ रोड के पास एक व्यक्ति घर के बाहर पटाखे बेचता दिखाई दिया। वह घर के सामने रखी लोहे की रैक पर पटाखे रखकर ग्राहकों को बेच रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इस्मित निवासी मोहम्मदपुर हायक बताया। पुलिस ने उससे पटाखे बेचने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने लोहे की रैक और कार्टूनों में रखे विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद कर कब्जे में ले लिए। बरामद पटाखों में अनार, रॉकेट, चकरी, फुलझड़ी और बम सहित कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें