मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की प्रस्तावित व्यवस्था से स्वयं व उसे अधीनस्थ डिस्कॉम को छूट देने की मांग का विद्युत संविदा कर्मियों ने विरोध किया है। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में प्रदेश भर में इस समय लगभग 78500 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार द्वारा प्रस्तावित आउटसोर्स निगम से संविदाकर्मियों को बाहर रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी अमित खारी और सचिन सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों का लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मियों का शोषण करने वाली कंपनियों को ठेके दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से संविदाकर्मियों के हित में उन्हें आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने की मांग की। संवाद