फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत यात्रा निकाली

विज्ञापन
सरधना। आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा का चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर में पुष्पवर्षा से स्वागत क
विज्ञापन
सरधना में आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा का भव्य स्वागत
विज्ञापन

सरधना। आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा नगर के पुलिस चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंची। जहां मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने पुष्पवर्षा और फूलमाला से यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वदेशी जागरण मंच के कुलदीप, विजेंद्र और सिल्की कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यात्रा में शामिल लोगों ने जय स्वदेशी, दही-मट्ठा थाली में, पेप्सी कोला नाली में, स्वदेशी अपनाएंगे, रोजगार बढ़ाएंगे, भारत माता की जय जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा देवी मंदिर, जैन मिलन अस्पताल के सामने से होते हुए बिनौली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंची, जहां सभी सदस्यों को जलपान कराया गया। इसके बाद यात्रा बिनौली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार जैन ने कहा कि यह यात्रा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम संयोजक शानू जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार, विनोद जैन, राजीव जैन, शानू जैन, ईश्वर त्यागी, आशीष भरत, मुदित माहेश्वरी, पिंकी सोम, मोहित सिंह, रक्षित गर्ग, शंकर सिंह, नीटू वर्मा, वरुण सिंह, ऋषभ जैन, अमित चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें