सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। संस्थान
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। शिविर में कक्षा 4 से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के इस शिविर में प्रशिक्षक अभिषेक माथुर ने प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। स्काउट प्रभारी अंकित चौधरी ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया। शिविर में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, नाटक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और भावनात्मक जुड़ाव को अभिव्यक्त किया। आपातकालीन परिस्थितियों जैसे आपदा और युद्ध के समय कैसे सुरक्षित रहें। कार्यक्रम में डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह एवं मैनेजर शालविक जैन ने ध्वज को सलामी दी। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा व रितु सिंह ने छात्रों से स्काउट-गाइड के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।