फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधक के लिए आत्म अवलोकन आवश्यक : अनंतानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत सत्संग आश्रम में हुई कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत सत्संग आश्रम में बृहस्पतिवार को पितृ पक्ष के अवसर पर श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ हुआ। कथा व्यास महामंडलेश्वर अनंतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि साधक को कथा रूपी दर्पण में अपने मन को देखना चाहिए। अपना आत्म अवलोकन करना चाहिए।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि यदि अपको अपने अंदर कोई कमी का अनुभव होती है तो गुरु के पास जाएं। उन्होंने भक्ति का सूत्र बताते हुए कहा कि भगवान के प्रति निरंतर प्रीति और उनका स्मरण करते रहना चाहिए। श्राद्ध पक्ष पितृ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का समय है। यदि कोई गृहस्थ पितृ पक्ष में अपने पितृ को याद नहीं करता तो यह एक दोष है। इसके परिणामस्वरूप जीवन में अनेक बाधाएं आती हैं। व्यास पूजन राजीव शर्मा और ममता शर्मा ने किया। कथा में अंजू त्रिवेदी, शीला मिश्रा, बीडी पांडेय, डीएन तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें