सरधना। बरनावा रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को अनुशासन समिति का भव्य गठन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन राठी रहे। उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं मार्च पास्ट के साथ की गई। प्रतीकात्मक रूप से मशाल का हस्तांतरण किया गया। विद्यालय के चारों हाउसों के कैप्टन को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। करण हाउस की कैप्टन तानिया, भीष्म हाउस की कैप्टन किष्टी त्यागी, एकलव्य हाउस की कैप्टन अवनि, अर्जुन हाउस की कैप्टन सारा बनाई गई। स्पोर्ट्स कैप्टन तानिया और वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन निशांत रहा। हेड बाॅय कृष्णा, हेड गर्ल नूर-उल-हुदा चुने गए। सभी छात्र नेताओं को ब्रिगेडियर नवीन राठी और स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी ने बैज पहनाकर शपथ दिलाई। ब्रिगेडियर राठी ने छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव का महत्व बताया। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल, दीपक यादव, कपिल शर्मा, राशि अरोड़ा, अनिका, मो. अरशद, ललित शर्मा मौजूद रहे।