फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो टूर्नामेंट : तीसरे दिन जीत के लिए भिड़े कई खिलाड़ी

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन जूडो टूर्नामेंट के ​विजेताओं को पुरस्कृ
विज्ञापन
- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल बना प्रतिभाओं का मंच, विभिन्न भार वर्गों में घोषित हुए परिणाम
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जोश और उत्साह के साथ मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
अंडर-11 बालक वर्ग के 25 किग्रा में ग्रंथ यादव देव मेमोरियल हापुड़ प्रथम, 30 किग्रा में सिद्धार्थ वेद इंटरनेशनल मेरठ प्रथम, 35 किग्रा में देहार्यांश देव मेमोरियल हापुड़ प्रथम रहा। 40 किग्रा में रुद्रा चौधरी देव मेमोरियल हापुड़ प्रथम, 40 किग्रा में कृष्णा सिल्वर स्टोन, संभल प्रथम रहा। अंडर-11 बालिका वर्ग के 25 किग्रा में सृष्टि बजाज इंटरनेशनल सहारनपुर प्रथम, 30 किग्रा में जीविका देव मेमोरियल हापुड़ प्रथम और 35 किग्रा में आजका मलिक लॉर्ड महावीरा, सहारनपुर प्रथम रही। 40 किग्रा में आर्या आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ प्रथम व 40 किग्रा में सेजल केडीबी, गाजियाबाद प्रथम रही।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग के 25 किग्रा में वंशु ग्रीनफील्ड, गाजियाबाद प्रथम, 30 किग्रा में अंश डीएवी, देहरादून प्रथम रहा। 35 किग्रा में रुद्र शर्मा सिल्वर स्टोन, संभल प्रथम, 40 किग्रा में प्रतीक यादव विनायक इंटरनेशनल, बरेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 किग्रा में रचित डीएवी मेमोरियल, हापुड़ प्रथम व 50 किग्रा में तुषार डीएवी मेमोरियल, हापुड़ प्रथम स्थान पर रहा। 50 किग्रा में तेजस डीएवी मेमोरियल, हापुड़ प्रथम व अंडर-14 बालिका वर्ग के 23 किग्रा में निकिता शाकुंभरी स्कूल, सहारनपुर प्रथम रही। 27 किग्रा में गौरांगी सोफिया गर्ल्स, सहारनपुर प्रथम, 32 किग्रा में अवनि डॉ. केएन मोदी, मोदीनगर प्रथम रही। इसके अलावा 36 किग्रा में नव्या प्रथम, 40 किग्रा में आराध्या प्रथम, 44 किग्रा में अविषा रावत प्रथम, 50 किग्रा में नव्या प्रथम रही।
अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किग्रा में हार्दिक प्रथम, 45 किग्रा में अक्षत प्रथम, 50 किग्रा अपूर्व दीप शाही प्रथम, 55 किग्रा में उमंग हापुड़ प्रथम, 60 किग्रा में ध्रुव चौधरी हापुड़ प्रथम रहा। 66 किग्रा में अर्विश कुमार बुलंदशहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 73 किग्रा में वंश चौधरी प्रथम, 81 किग्रा में अंशुमन देहरादून प्रथम, 90 किग्रा में लक्ष्य नोएडा प्रथम रहा। इससे अधिक भार वर्ग में स्पर्श प्रथम रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग के 36 किग्रा में मान्य मुरादाबाद प्रथम, 40 किग्रा में प्रेरणा नोएडा प्रथम, 44 किग्रा में दीक्षिता हापुड़ प्रथम, 48 किग्रा में परी गाजियाबाद प्रथम रही। 52 किग्रा में मुस्कान देहरादून प्रथम, 57 किग्रा प्रज्ञा वर्मा सहारनपुर प्रथम, 63 किग्रा में चकरीका मुरादाबाद प्रथम, 70 किग्रा में अंशी चौधरी मुरादाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति के सचिवों, प्रशिक्षकों और टीम सदस्यों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें