फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कीर्तन समागम में हुआ गुरु का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तन समागम हुआ। कीर्तनी जत्थों ने गुरु का गुणगान किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ किया। भाई प्रीतम सिंह ने शबद गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरुनानक देव ने चारों दिशाओं में भ्रमण कर मानवता को सत्य का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, गुरुद्वारा सिंह सभा थापरनगर में गुरुवाणी की कक्षा चलाई गई। यह कक्षा गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी की ओर से लगाई गई। रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि सिख समाज के अलावा अन्य समुदाय के बच्चे भी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बख्शदीप सिंह ने बच्चों को पंजाबी अक्षरों का ज्ञान कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें