फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात ताल टूर्नामेंट के लिए सीनियर वर्ग का चयन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नैनीताल के सात ताल में एडवेंचर क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी से भी कई वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को चयन प्रक्रिया को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इसके बाद सीनियर वर्ग में टीम का चयन किया जाएगा।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। मेरठ से सब जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर स्कूल हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी से युग, अक्ष, प्रत्यक्ष, रियांश, वंशिका, अक्षय, सागर प्रतिभाग करेंगे। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी से दक्ष, दीपांशु, विराट, ओम, आदित्य, अरनव कुमार, धैर्य, मन्नू, भाविक, अजीम, कार्तिक टीम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर और अंडर-14 वर्ग को लेकर टीम का चयन मैच के आधार पर किया जाएगा। इसे लेकर आज क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इसके बाद सभी टीम फाइनल की जाएंगी। टीम मैनेजर रजनी, कोच आरिश, खुशबू, रोहित, हिमांशु, अंकुर आदि टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें