मेरठ। प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त से आगरा में होगा। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की जिम्नास्टिक कोच निर्मला देवी ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में कई जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनके प्रदर्शन के बाद टीम में पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल प्रक्रिया के बाद मेरठ मंडल की टीम में मेरठ से निमरत कौर, गौरी और फैजा का चयन किया गया। गौतमबुद्धनगर से आराध्या और इरिषा का चयन किया गया। आज शुक्रवार से आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शुभम रुहेला समेत अन्य मौजूद रहे।