फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतमंद रहना है तो दिल का रखें ख्याल, बंद न करें दवाइयां

Mon, 19 Nov 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
 कंपनी गार्डन के सामने आरवीसी सेंटर में रविवार को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने सैनिकों और उनके परिवार के लोगों को दिल की सेहत का ख्याल रखने और हार्ट अटैक से बचने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में मेजर जनरल अनिल कुमार ने डॉ. राजीव अग्रवाल का स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोगियों को अपना एलडीएल (कम घनत्व लेपोप्रोटीन) 50 से कम रखना चाहिए, अगर इससे भी नीचे रहे तो और बेहतर है। दरअसल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता। एलडीएल के धमनियों की दीवारों में जमा होने से धमनियों में रुकावट होती है और आगे चलकर यह हृदय के दौरे का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हृदय रोगियों के लिए काफी अच्छी दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके बावजूद करीब 75 प्रतिशत मरीज अपने से ही यह दवाइयां बंद कर देते हैं, क्योंकि वह दिल की बीमारी को भी सामान्य बीमारी की तरह की समझते हैं। ऐसा वह अज्ञानता की वजह से करते हैं, जबकि यह दवाइयां ताउम्र खानी पड़ती है। ऐसा न करने पर हार्ट अटैक की आशंका ज्यादा हो जाती है। उन्होंने बताया कि दिल को स्वस्थ रखना है तो कीब 30 मिनट रोजाना पैदल चलें। ब्लड शुगर, वजन और एलडीएल की निरंतर जांच कराते रहें, क्योंकि दिल को सेहतमंद रखना जरूरी है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ऑफिसर, जवान और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें