रमाला (बागपत)। मदरसा इस्माइल अरबिक कालेज असारा में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बागपत के निर्देशानुसार 20 नवंबर को 11 बजे बागपत के सभी मदारिस इस्लामिया के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा 26 नवंबर से खसरा और रुबेला बीमारियों को देश से भगाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। मदरसे के प्रबंधक डॉ. यूसुफ चौधरी ने सभी से बैठक में शामिल होने की अपील की। इस अभियान के अंतर्गत नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा।