फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशपाल की पुत्रवधू सीमा ने छोड़ दिया गांव, ग्रामीणों मे दहशत

Sun, 25 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुख्यात मोनू जाट का खौफ रोहटा गांव में फैला हुआ है। किसान दंपति की हत्या के बाद उसके परिवार ने गांव छोड़ दिया है। जिन लोगों से मोनू ने रंगदारी मांगी है, वह भी गांव छोड़कर जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

रोहटा में रंगदारी न देने पर लोगों की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। आठ सितंबर को शीशपाल और उसकी पत्नी संतोष का दस लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मोनू ने मर्डर किया था। शीशपाल की पुत्रवधू सीमा अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। उनके घर पर ताला लगा है। इससे पहले एक व्यापारी अपने परिवार समेत गांव छोड़कर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि मोनू ने गांव के करीब 20 लोगों से रंगदारी मांग रखी है। पीड़ित परिवार डरा हुआ है। जिस कारण वह गांव छोड़ने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। किसी को गांव छोड़ने की जरूरत नहीं।

फोर्स की मौजूदगी में करता है मर्डर
ग्रामीणों का कहना है कि मोनू तो पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चमड़ा व्यापारी सुरेश की हत्या कर आसानी से चला गया। उसके बाद बागपत के टीकरी में लालसिंह की हत्या कर गया। अब ग्रामीण खुद को कैसे सुरक्षित मानें।
विज्ञापन


खेत में जाना तक छोड़ दिया
रोहटा के ग्रामीणों ने खेत में जाना तक छोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुख्यात मोनू खेत में साथियों के साथ रुका हुआ है। कब किसकी हत्या कर दे, पता नहीं।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे
सुरेश के परिवार को सांत्वना देने वालों का शनिवार को तांता लगा रहा। रालोद जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, रणवीर दहिया, बसपा के सतपाल पेपला, बसपा सिवालखास प्रत्याशी नदीम चौहान, विधायक गुलाम मोहम्मद, भाजपा के कुलवंत सोलंकी, ओमप्रकाश जिटौला, सुनील रोहटा, संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला आदि सुरेश के घर पर पहुंचे और उसके परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें