ऑलराउंडर शूटर सर्वेश यादव को प्रदेश सरकार यश भारतीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। सर्वेश इन दिनों मेरठ के गंगानगर कॉलोनी में शूटिंग रेंज चला रहे हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय शूटर को तैयार कर चुके हैं। वहीं सीमा पूनिया को भी पुरस्कार मिलेगा। सीमा के अमेरिका में होने के कारण उनके ससुर पुरस्कार लेने जाएंगे।
मूल रूप से मैनपुरी निवासी सर्वेश यादव 1986 में मुजफ्फरनगर आ गए थे। उन्होंने मुजफ्फरनगर में शूटिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। कुछ समय बाद ही उन्होंने सफलता हासिल करनी शुरू कर दी। वह सन 1995 में मेरठ आ गए और प्रशिक्षण जारी रखा। उन्होेंने कई पदक जीते। वेस्ट बंगाल में 1996 में नेशनल सेंटर फायर 25 मिटर में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। वह चार बार नेशनल गेम्स में यूपी का नेतृत्व कर चुके हैं।
उन्होंने नेशनल, यूपी, नार्थ जोन समेत कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए। सर्वेश यादव का कहना है कि उनके पास मेडल का वजन लगभग सात किलो है। सर्वेेश यादव का कहना है कि वह लगभग 13 साल पहले खेलना छोड़ चुके हैं। वर्तमान में वह शूटिंग रेंज चला रहे हैं।