बिजनौर में गांव जमालुद्दीनपुर के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में किशोर का शव देख स्कूल पहुंचे छात्रों की चीख निकल गई। छात्र श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर में कक्षा आठ में पढ़ता था। घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना चांदपुर की चौकी जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर निवासी महेंद्र के पुत्र आकाश (13) की गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आकाश रविवार शाम घर से दौड़ लगाने के लिए कह कर गया था। परिजन योगेंद्र सिंह ने बताया कि घर न पहुंचने पर उसके मोबाइल फोन पर बात की तो उसने कुछ देर में आने की बात कही, रातभर घर न आने पर उसकी तलाश की गई। उसके फोन पर कॉल की गई, लेकिन फोन नहीं लगा।
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जमालुदीनपुर में जैसे ही छात्र स्कूल पहुंचे तो शौचालय में बच्चे की लाश देखकर उनकी चीख निकल गई। आकाश की मौत की खबर पर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छात्र की लाश स्कूल के शौचालय के दरवाजे के बीच पड़ी हुई थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, छात्र आकाश की मौत की खबर पर कॉलेज शोक सभा कर अवकाश किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/