फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की इन तस्वीरों को देख उड़ जाएंगे होश, जिले के 10 गांवों में लगाई आग

Wed, 10 May 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस चौकी में आग लगाई
सहारनपुर में उपद्रवियों के सामने एक बार फिर पुलिस प्रशासन का सारा प्लान फेल हो गया। हालात ये रहे कि जिले में कई जगहों पर आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ पर आमादा बवालियों को शांत करने की बजाय अफसर और पुलिस के जवान जान बचाकर भागते भी नजर आए। इस दौरान सहारनपुर में करीब नौ-दस जगह आग लगाई गई।
विज्ञापन

2 of 8
जान बचाकर भागे एडीएम और एसपी सिटी
बता दें कि एसपी सिटी तक ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस के प्लान को फेल करते हुए उपद्रवी एक के बाद एक जगह बदलकर बवाल करते रहे। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस पर भारी पड़ी भीड़
सड़क दूधली और शब्बीरपुर कांड के बाद भी उपद्रव जैसे हालात से निपटने में पुलिस और अफसरों की टीमें खास तैयारी ही नहीं कर पाई। 

4 of 8
पुलिस को कई किमी दौड़ाया
मंगलवार को मल्हीपुर रोड पर रामनगर, बेहट रोड पर नाजिरपुरा, चिलकान रोड पर हलालपुर, कोर्ट रोड पर कोर्ट रोड पुल, गांधी पार्क, रामपुर मनिहारान, सरसावा आदि जगह लचर पुलिसिंग ही देखने को मिली। मल्हीपुर रोड पर तो भीड़ ने पुलिस पर फायरिंग तक की। एसपी सिटी संजय सिंह को भागकर जान बचानी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 8
कई बाइकों में लगाई आग
उपद्रवियों ने पुलिस के ही सामने एक कार और करीब डेढ़ दर्जन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, रामनगर पुलिस चौकी तक में आग लगा दी गई। इससे वहां खड़ी बाइक और रखे दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन

6 of 8
भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया
पुलिस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी नजर आई। जान बचाने के लिए पुलिस घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर आकर खड़ी हो गई। उपद्रवियों ने करीब एक घंटे मल्हीपुर रोड पर बवाल किया।
विज्ञापन

7 of 8
भीड़ और पुलिस के बीच फायरिंग
इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। उपद्रवियों ने कॉलोनियों तक में घुसकर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

8 of 8
बवाल के दौरान जमकर गोलियां बरसी
पुलिस के पास भीड़ को रोकने या वापस भेजने के लिए आंसू गैस तक के गोले नहीं थे। पीएसी को मौके पर बुलाया गया मगर वह भी एक किलोमीटर पहले ही रुक गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें