फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुलगा सहारनपुर, दलितों ने फूंकी कई दर्जन गाड़ियां, तस्वीरें देख कांप उठेंगे

Wed, 10 May 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 18
सहारनपुर में बवाल
सहारनपुर में शब्बीरपुर मामले को लेकर गांधी पार्क में हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने की सूचना मिलते ही हलालपुर और आसपास के गांवों के लोग एकत्रित होकर सड़क पर आ गए। सुबह लगभग 11 बजे दलित युवकों ने हलालपुर से कुछ आगे चिलकाना रोड स्थित नहर के आसपास लगे लकड़ियों के ढेरों में आग लगा दी। सड़क के बीचों-बीच लकड़ियां रख कर उनमें भी आग लगा दी। 
विज्ञापन

2 of 18
सहारनपुर में बवाल
आरोप है कि बाइक पर आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। युवकों ने हाथों में डंडे ले लिए और पथराव करने के लिए पत्थरों के ढेर लगा लिए। युवकों ने सड़क को चारों ओर से घेर लिया। कुछ युवक सड़क के दोनों ओर बाग में खड़े रहे। 
विज्ञापन

3 of 18
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह, मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। छोटी गाड़ी दमकल की भी पहुंच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ युवकों के पास तमंचे भी थे और ये कई बार निकालकर लहराए गए। दोनों ओर से रास्ता जाम रहा। पुलिस दूर खड़ी होकर तमाशा देखने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकी। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

4 of 18
सहारनपुर में बवाल
युवकों ने पकड़े गए लोगों को छुड़ाने और सभी को उनकी बाइकें दिलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें काफी आश्वासन दिया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। एडीएम एफ हरीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से लिखित में उनकी मांग ली। उसके बाद भीम आर्मी का नेता चंद्रशेखर वहां पहुंचा और उसके कहने पर लोग वहां से हटे। 
विज्ञापन

5 of 18
पुलिस को दौड़ाया
वहीं पुलिस ने जब तक हलालपुर को शांत किया, तब तक नाजिमपुरा में दलित युवकों ने बवाल शुरू कर दिया। लगभग 12 बजे दलित समाज के युवक बेहट रोड स्थित साईं धाम के सामने नाजिमपुरा में युवकों ने जाम लगा दिया। युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

6 of 18
जान बचाकर भागते पुलिस अधिकारी
इसी दौरान शाकुंभरी की ओर से एक प्राईवेट बस सवारियों को लेकर आ रही थी। युवकों ने बस को रुकवा लिया और उस पर चढ़ गए। दलित युवकों का उग्र रूप देख बस में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई सवारियां बस से उतरते हुए गिर पड़ीं। कुछ युवक तो बस की खिड़कियों से ही कूद पड़े। फिर तो पूरी बस पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया और पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी। 
विज्ञापन

7 of 18
पुलिस पर पथराव
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। बस शहर के मछुआरों का मोहल्ला निवासी नासिर जमाल की बताई जा रही है। मोहम्मद इसरार चालक और मोहम्मद जमील परिचालक था। पुलिस ने किसी तरह बवालियों को वहां से हटाकर रास्ता खुलवाया।

8 of 18
युवक को पीटती पुलिस
इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे गंगोह रोड स्थित मानकमऊ के पास ग्राम पीर माजरा में दलित युवकों ने बवाल कर दिया। पहले तो युवकों ने सबदलपुर रोड पर आगजनी की और वहां रखी लकड़ियों एवं पुआल में आग लगा दी। उसके बाद गंगोह रोड को जाम कर लिया। आक्रोशित युवकों ने सड़क पर ही पुवाल रखकर आग लगा दी। हाथों में लाठी डंडे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। यही नहीं वहां से गुजरने का प्रयास कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

9 of 18
सहारनपुर में बवाल
पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के पास अवैध हथियार भी थे। उपद्रवियों के खौफ के चलते पुलिस डेढ़ किलोमीटर दूर ही खड़ी हो गई। किसी ने भी उनके पास जाने और उन्हें समझाने का प्रयास नहीं किया। जिसके चलते वाहनों को नहर पर ही रोक दिया गया। लगभग दो घंटे तक उनका बवाल चलता रहा। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

10 of 18
बस में आग लगाई
शब्बीरपुर घटना को लेकर रामपुर मनिहारान में भीम आर्मी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रामपुर की ओर से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस पर पथराव कर दिया जिसमें दो महिला सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस पर भी दलित युवकों ने पथराव कर दिया और सीओ की गाड़ी भी तोड़ दी।

11 of 18
मौके पर तैनात पुलिसफोर्स
वहीं सहारनपुर में हो रही दलित पंचायत में शामिल होने जा रहे शामली, थानाभवन, जलालाबाद क्षेत्र से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रामपुर पुलिस ने रोक लिया और वापस भेज दिया। तीन वाहनों में सवार कार्यकर्ता मोहल्ला इकराम स्थित रविदास मंदिर में जा पंहुचे जहां वह अपनी बैठक करने वाले थे जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस  मंदिर पर पहुंची। वहां एकत्रित हुए युवकों को खदेड़ दिया।

12 of 18
ट्राली में पत्थर
इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे दिल्ली हाईवे पर स्थित ग्राम तेलूपुरा के अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय में पचास के अधिक नकाबपोश युवकों ने रामपुर की ओर से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। हमला होते देख बस चालक ने गाड़ी को दौड़ा लिया और चुन्हैटी पुलिस चौकी पर पहुंच गया।

13 of 18
कई दर्जन गाड़ियां फूंकी
सूचना मिलते ही सीओ यतेंद्र नागर पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे जहां उपद्रवी नकाबपोश युवक पुलिस की ओर लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े और जमकर पथराव कर दिया। सीओ की गाड़ी को भी तोड़ डाला।

14 of 18
सहारनपुर में बवाल
पुलिस ने भागते उपद्रवी युवकों का पीछा कर नौ युवकों को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को भी बरामद किया है जिसमें पत्थरबाजी करने के लिए पत्थर भरे गए थे। पुलिस ने मौके से चार बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बवाल के दौरान दिल्ली रोड पर स्थित सभी दुकानदार अपनी दुकानो को बंद कर भाग खड़े हुए। इस मामले में बस के परिचालक कंवर सिंह ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बस पर पथराव की तहरीर दी।

15 of 18
पुलिस को दौड़ाया
सरसावा में शब्बीरपुर कांड को लेकर भीम आर्मी के द्वारा गांधी पार्क में किए जा रहे धरना प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठियां भांजने का विरोध करते हुए दलितों ने नगर में भी प्रदर्शन किया। दलित युवक ने हाथों में डंडे लेकर नकुड़ रोड़ पर जाम लगा दिया तथा पुलिस तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

16 of 18
कई गाड़िया फूंकी
मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे नकुड़ रोड पर रविदास मंदिर के पास भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाया। मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में डंडे लेकर लेकर दलित युवकों ने रोड को पूरी तरह घेर रखा।

17 of 18
सहारनपुर में बवाल
भीम आर्मी के सचिन खुराना ने बताया कि भीम आर्मी के लोग गांधी पार्क में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे कि पुलिस ने बिना किसी कारण उन पर लाठियां भांजनी आरंभ कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवकों को समझाने का पष्रयास किया। करीब 45 मिनट तक रोड जाम रहने के बाद प्रदर्शनकारी युवा मान गए तथा एसओ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

18 of 18
पुलिस और दलितों में आमने-सामने चली गोली
इस दौरान शब्बीरपुर के पीड़ितों को मुआवजा देने तथा दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। अर्जुन, सचिन गौतम, सुमित बोध, सचिन खुराना, आलोक लोहानी, बबलू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें