फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते-पोती के प्यार का भाव देख, आंसू पौंछने लगे दादा-दादी

विज्ञापन
केवी पंजाब लाइंस में आयोजित दादा-दादी दिवस पर नुक्कड़ नाटक करते बच्चे।
विज्ञापन
मेरठ। जिनकी उंगली पकड़कर कभी चलना सीखे थे। वे शहर की चकाचौंध में मानो अंधे हो गए। मां-बाप को गांव से शहर बुलाया भी तो सिर्फ इस खातिर खुद बाहर जाकर इंज्वॉय कर सकें। जब बूढ़े मां-बाप की सेवा की बारी आई तो बेटे और बहू ने वृद्घाश्रम पहुंचा दिया। कई बच्चों के माता-पिता दूसरे के ऊपर आश्रित हो गए। नन्हे-मुन्नों ने इस तस्वीर को बयां करने के बाद अपने मम्मी-पापा को भी आगे की यही तस्वीर दिखाई तो हर कोई भावुक हो उठा। नाती-पोतों के इस आयोजन में शामिल होने आए हर बुजुर्ग की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

ये नजारा था मंगलवार को कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में वरिष्ठ अभिभावक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का। प्राइमरी विंग में छात्र-छात्राओं ने ऐसी प्रस्तुतियां देकर हर किसी को भावुक कर दिया। अपनी प्रस्तुतियों से संदेश दिया कि अगर आप अपने बुजुर्गों के साथ ऐसा करते हैं तो आने वाले कल में आपके साथ भी ऐसा ही कुछ सामने आएगा। कार्यक्रम में बच्चों ने दादा-दादी एवं नाना-नानी को तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने आज के विशेष दिन के लिए तैयार किए गए गीत, नृत्य, नाटिका से हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष ले. कर्नल एएम शर्मा ने किया। प्राचार्य लक्ष्मी सिंह ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नन्हे-मुन्नो ने सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने लघु नाटिका, कविता पाठ, हास्य फुलझड़ियों सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर सहित अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। इसमें बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापिका नीति रानी शर्मा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
जमकर झूमे बुजुर्ग, जीते इनाम
उड़े जुल्फें जब जब तेरी, मेरा जूता है जापानी जैसे गानों पर बुजुर्गों ने जमकर डांस किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इनाम भी जीते। बुजुर्गों ने कविता सुनकर सबको गुदगुदाया।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
आयोजन में मंच सज्जा मंजू अहलावत द्वारा व मंच संचालन कुमकुम बाला व रुचि शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में सविता मीणा, शर्मिष्ठा रानी ,नमिता पंवार, प्रतिभा कपूर, अनीता शर्मा, अनिल कुमार, प्रोमिला, शुचि कौशिक, मोहम्मद आरिफ आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें