फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हत्या कर फेंका सिक्योरिटी गार्ड शव, जानवरों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदव्यासपुरी के जंगल में पहुंचकर परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट से की पहचान
विज्ञापन

19 फरवरी को ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता था जयश्री कॉलोनी निवासी ललित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मलियाना की जयश्री कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड ललित (43) की हत्या कर आरोपियों ने शव वेदव्यासपुरी के जंगल में फेंक दिया। परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट से उसकी शिनाख्त की। शव का ऊपरी हिस्सा किसी जंगली जानवर ने नोच रखा था। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
टीपीनगर के मलियाना की जयश्री कॉलोनी निवासी ललित परतापुर स्थित नेल्को स्पोर्ट्स फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। 19 फरवरी को ललित दिन की ड्यूटी खत्म कर घर लौटा था। शाम करीब साढ़े सात बजे दोबारा से चार घंटे की ड्यूटी बताकर घर से फैक्टरी के लिए निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो पत्नी बबीता ने काॅल की। ललित ने फोन नहीं उठाया। अगले दिन तक भी ललित घर नहीं पहुंचा तो पत्नी फैक्टरी में और उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार को बबीता ने टीपीनगर थाने में पति के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित जैन शिकंजी के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। उसकी शर्ट गायब थी और ऊपरी हिस्सा जंगली जानवरों ने नोच रखा था। जानकारी मिलने पर ललित के परिजन मोर्चरी पहुंचे और पैंट और बेल्ट से शव की पहचान की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


परिजनों का रोते हुए बुरा हाल
ललित की मौत से परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा। पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर रोते हुए बेसुध हो गए। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें