मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सेक्शन बैटल ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स ने जेसीओ सुधीर कुमार के निर्देशन में यह ड्रिल की।
एनसीसी अधिकारी विजयपाल सांवरिया ने बताया कि सभी कंपनियों के कैडेट्स ने इसमें भाग लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि सेक्शन बैटल एनसीसी प्रशिक्षण का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इन्फैंट्री के दस जवान सेक्शन कमांडर के नेतृत्व में युद्ध के मैदान में आगे बढ़ते हैं। कमान अधिकारी कर्नल वंदना ग्रोवर ने कहा कि यह प्रशिक्षण कैडेट्स को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली का ज्ञान कराता है। यह उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान ऑनरेरी लेफ्टिनेंट भीमसिंह, सूबेदार गंग बहादुर थापा, फर्स्ट ऑफिसर संदीप कुमार, हवलदार करण सिंह, विनोद कुमार, राहुल चौहान, विलास कुमार उपस्थित रहे।