फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर का रहस्य, इन बड़े सवालों में छिपा असली हत्यारा, जानिए कौन?

Wed, 18 Jul 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या अभी तक एक रहस्य बनी हुई है। लेकिन ये कुछ सवाल है जिनमें मुन्ना बजरंगी का असली हत्यारा छिपा हुआ है। जानिए आखिर क्या है ये सवाल?
विज्ञापन

2 of 7
मुन्ना बजरंगी
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी अलग-अलग थ्योरी पर पुलिस की टीमें फोकस कर रही है। हत्या और पिस्टल बरामदगी प्रकरण में बुधवार को मामले के विवेचक एसओ खेकड़ा ने जेल पहुंचकर सुनील राठी और अन्य बंदियों से बात की।
विज्ञापन

3 of 7
सुनील राठी
मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को खेकड़ा थाने के प्रभारी रजनीश कुमार ने जेल पहुंचकर सुनील राठी समेत अन्य बंदियों के बयान दर्ज किए। वारदात सुपारी लेकर अंजाम दी गई या फिर वर्चस्व की जंग वजह बनी है। सुबह बजरंगी और राठी कितनी देर एक-दूसरे के साथ रहे और दोनों में क्या बातें हुई। किस बात पर दोनों की कहासुनी हुई, जो बात हत्या तक जा पहुंची। हत्या की प्लानिंग अगर पहले से थी तो इसमें कौन-कौन और क्यों शामिल हैं। झांसी से बागपत जेल तक बजरंगी के लाने और इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। 

पढ़ें : हत्या की रात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को लगाया था गले, आखिर क्या है तीसरे स्टूल का राज ?

4 of 7
फाइल फोटो
वहीं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि पिस्टल कर्मचारियों की लापरवाही से जेल में गया या इस मामले में किसी की मिलीभगत है। पिस्टल बरामदगी के मामले में कई बंदियों के बयान लिए गए हैं। आगे जानिए बड़े सवाल...

पढ़ें : बागपत जेल में ऐसे कटी थी मुन्ना बजरंगी की 'आखिरी' रात... कुख्यात सुन्हैड़ा ने खोले कई राज
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
पुलिस जांच की थ्योरी
थ्योरी 1- सुनील राठी की कोई रंजिश मुन्ना बजरंगी के साथ थी या फिर किसी दूसरे माफिया के इशारे पर सुपारी लेकर उसकी हत्या की गई। गैंगवार और वर्चस्व की जंग में तो हत्या नहीं की गई। किसी प्रापर्टी या ठेके को लेकर तो दोनों के बीच विवाद नहीं था।
विज्ञापन

6 of 7
विक्की सुन्हैड़ा - फोटो : अमर उजाला
थ्योरी 2- सितंबर 2017 में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित का मुन्ना बजरंगी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराना, सुनील राठी द्वारा उसकी हत्या कर देना, सुनील राठी और धनंजय सिंह के बीच पुराने संबंध होना। इस त्रिकोण में तो नहीं छिपा बजरंगी की हत्या का राज।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
थ्योरी 3- मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कनेक्शन तो नहीं। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह और परिजनों ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनकी भूमिका है या नहीं। आरोप रंजिशन या किसी के उकसावे में तो नहीं लगाए गए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें