व्हाट्सएप पर सीक्रेट मेसेज ने खोली कबाड़ियों की पोल
मेरठ। भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर और एएसपी कैंट के सीयूजी नंबर पर सीक्रेट मेसेज ने सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों की पोल खोल दी है। यहां दस साल पहले चोरी हुई गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स से भरे गोदाम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बताया कि ओड़ी और जुगआर गाड़ी के पार्ट्स भी यहां मिले हैं।
सोतीगंज में अब उन कबाड़ियों के यहां छापे लगे, जो ज्यादा चर्चा में नहीं थे। इन कबाड़ियों की सूचना पुलिस अधिकारियों के नंबरों पर सीक्रेट मेसेज से आई। इसके बाद पुलिस ने सोतीगंज की घेराबंदी की। पुलिस ने पूरा प्लान बनाकर गोदाम, घर और बेसमेंट में बने गोदामों पर जांच की। कबाड़ियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।