फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत, जाम लगाने वाले 16 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर हसनपुर पुलिस चौकी के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल हुए गांव मुरलीपुर निवासी विक्की पुत्र अशोक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी भूपेंद्र (28) और विक्की (22) रविवार सुबह गांव से बाइक से मंशा देवी मंदिर पूजा करने आ रहे थे। हसनपुर चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में भूपेंद्र की मौत हो गई थी जबकि विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार तड़के चार बजे विक्की की भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, विक्की की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विक्की की मां दयावती, बहन अंजली, भाई अविनाश, कृष्णा, अमित और मोंटी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

उधर, रविवार को भूपेंद्र की मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर मुरलीपुर के ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक गढ़ रोड पर जाम लगाया था। पुलिस के अनुसार इस संबंध में विक्की, बंटी, सुमित, ललित, कृष्णा, मुकेश, विरेंद्र, प्रीत, संजय, पिंटू, शुभम, कुलदीप, राजे, सुमित, महेश व पिंटू के खिलाफ नामजद जबकि 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि दोनों बाइकें आपस में भिड़ीं या फिर अज्ञात वाहन ने दोनों में टक्कर मारी, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। तहरीर आने और जांच के बाद हादसे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें