फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई है। करीब 35 वर्षीय यह युवक जानी क्षेत्र का रहने वाला था। नोएडा के एक निजी अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। वहां ठीक न हो पाने पर उसे केएमसी अस्पताल लाया गया, जहां चंद घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

केएमसी चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि मरीज को आखिरी समय में अस्पताल लाया गया। अगर उसे पहले से यहां लाया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि उनके यहां स्वाइन फ्लू के दो मरीज अभी भी भर्ती हैं, जिनकी हालत अब पहले से बेहतर है। दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इस साल अब तक 605 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें मेरठ के 398 मरीज हैं, जिनमें सात की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें