फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण : जानिए, शाम पांच बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

Wed, 15 Feb 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 67 सीटों पर बुधवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरु हुआ और शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक 65.5 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ और इससे पहले एक बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ था जबकि सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
Trending Videos
विज्ञापन

बिजनौर जिले में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग

2 of 9
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं
सहारनपुर में रिकॉर्डतोड़ 71 फीसदी मतदान हुआ। सभी सातों सीटों पर अलग-अलग मतदान का प्रतिशत-

1. बेहट विधानसभा सीट पर 9 बजे तक 12 फीसदी, 11 बजे तक 29 फीसदी, 1 बजे तक 46 प्रतिशत, 3 बजे तक 61 फीसदी और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ। 
                                                                                                                                     
2. नकुर सीट पर 9 बजे तक 15.60 फीसदी, 11 बजे तक 24.32  फीसदी, 1 बजे तक 51.56 फीसदी और तीन बजे तक 72.05.03 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72.5 फीसदी मतदान हुआ। 

3. सहारनपुर नगर सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 26 फीसदी, 1 बजे तक 42 फीसदी  और तीन बजे तक 55 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 65.2 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 65.2 फीसदी मतदान हुआ।

4. सहारनपुर सीट पर 9 बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, 1 बजे तक 49 फीसदी और तीन बजे तक 63 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72 फीसदी मतदान हुआ। 
 
5. देवबंद सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, 1 बजे तक 49 फीसदी और तीन बजे तक 60 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ।

6. रामपुर सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 24 फीसदी, 1 बजे तक 47 फीसदी और तीन बजे तक 59 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72 फीसदी मतदान हुआ।

7. गंगोह सीट पर 9 बजे तक 12 फीसदी, 11 बजे तक 24 फीसदी, 1 बजे तक  45 फीसदी और तीन बजे तक 61 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ।

सहारनपुर में मतदान समय से शुरू हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में दिक्कत के चलते थोड़ी देर प्रभावित रहा मतदान। आवास विकास के जैन कॉलेज बूथ पर निरीक्षण करते एसएसपी लव कुमार। सहारनपुर-बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुम्बर ने किया मतदान।
विज्ञापन

सहारनपुर में मतदान समय से शुरू हुआ

3 of 9
वोट डालने पहुंची महिलाएं
बिजनौर में शाम पांच बजे तक कुल 67.01 फीसदी मतदान हुआ। सभी सीटों पर इस प्रकार- नजीबाबाद में 66.86 फीसदी, नगीना में 63.60 फीसदी, बढ़ापुर में 68.16 फीसदी, धामपुर में 67.28, नहटौर में 64.24, बिजनौर में 69.68, चांदपुर में 72.64 और नूरपुर में 67 फीसदी मतदान ह‌आ। तीन बजे तक 57.09 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले 11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा पोलिंग चांदपुर विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग हो गई। सबसे कम मतदान नहटौर विधानसभा में 9 प्रतिशत दर्ज हुआ। बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज बूथ पर लाइट न होने से मतदान 15 मिनट लेट शुरू हुआ था।  

पहले दो घंटे में 11.21 फीसदी मतदान हुआ

4 of 9
घायल युवक
बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा के ग्राम सरफूदीन नगर में दो पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। मतदान की लाइन में लगे व्यक्तियों को बसपा कार्यकर्ताओं के समझाने पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

बिजनौर सब्जी मंडी में आग लगी

5 of 9
सब्जी मंडी में आग लगी
बिजनौर सब्जी मंडी में लगी आग।
 
विज्ञापन

वोट डालने पहुंचा दूल्हा

6 of 9
वोट डालने ने पहुंचा दूल्हा
गांव ज्ञानागढ़ में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। डीएम एस कमाल ने किया मतदान। बिजनौर की सपा विधायक रुचि वीरा वोट डालने पहुंची। अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला किले से राधा देवी आँखो से दिखाई ना देने पर भी अपनी बहू के साथ मतदान स्थल पर पहुंची व मतदान किया। मतदान केंद्र सं 215 दयानंद बल विद्या मंदिर बिजनौर में पीठासीन अधिकारी है नशे में धुत्त। दूसरे पीठासीन अधिकारी ने कराया मॉक पोल। पहले दो घंटे में 11.21 फीसदी मतदान हुआ। जिले भर में दिख रहा है मतदाताओं में उत्साह।
विज्ञापन

बीएलओ मतदान स्थल पर समस्या निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद

7 of 9
वोट डालने पहुंचे लोग
बिजनौर जनपद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। बीएलओ मतदान स्थल पर समस्या निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद। नूरपुर धामपुर में सवेरे 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान। इमरान मसूद परिवार सहित वोट करके आते हुए। नहटौर विधानसभा के गांव शेखपुर पिट्ठा के निवासियों ने किया मतदान का बहिष्कार। 10:30 तक एक ही वोट पड़ा। गांव वालों का कहना है कि उन्हें धामपुर विधानसभा में शामिल किया जाए। नहटौर में शामिल होने के बाद नहीं हुआ गांव का विकास।
​

हुसैनपुर खासा में करीब 800 वोटर्स के नाम गायब

8 of 9
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं
चांदपुर विधानसभा में जलीलपुर के गांव बसंतपुर व हुसैनपुर खासा में करीब 800 वोटर्स के नाम गायब। नूरपुर में 11:00 बजे तक हुआ 25% मतदान। चांदपुर विधानसभा के जलीलपुर के गांव नोरंगपुर में बूथ संख्या 50 पर 11:15 बजे तक 47.56% मतदान हुआ। सहारनपुर में 11 बजे तक 25.5 प्रतिशत हुआ मतदान।
विज्ञापन

122 वर्ष की महिला वोट डालने जाते हुए

9 of 9
122 साल की महिला वोट डालने पहुंची
अफजलगढ़ के गांव सादकपुर में 122 वर्ष की महिला वोट डालने जाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें