भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान एक-दूसरे के साथी हैं। बाढ़ से प्रभावित पंजाब को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “पंजाब हमारा साथी राज्य है और वहां के किसान हमारे अपने किसान हैं। किसी भी सूरत में हम पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक जनपद मेरठ से कुल 30 टन राशन और 1000 लीटर डीजल पंजाब भेजा जा चुका है। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में भी और सहायता सामग्री भेजी जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव से इस कार्य में जुटे हुए हैं। राहत सामग्री एकत्र करने और लोड करने में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ सुनील जटपुरा, सुनील पिलोना, पुष्पेंद्र बहज़ादका, लोकेंद्र, सत्ते, अनूप यादव, कृष्णपाल, ऋषिपाल, वीरेंद्र, विनोद, परविंदर, प्रशांत त्यागी, सुखपाल, सचिन, मोनू, बबलू और मनोज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस पहल को स्थानीय स्तर पर खूब सराहा जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि मेरठ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में किसान और समाज हमेशा मिलकर खड़े होते हैं।