फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में वायरल हुआ इंटर अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 19 Apr 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
अंग्रेजी का पेपर आउट
विज्ञापन
बागपत में बुधवार (आज) को परीक्षा की दूसरी पाली में होने वाला यूपी बोर्ड इंटर का अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र भी आउट हो गया। यह दावा करने वाले आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली के प्रधानाचार्य ने किया है। उन्होंने हस्तलिखित प्रति भेजकर उच्च अधिकारियों को यह परीक्षा रद्द कराने की मांग की। इस खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही  छात्र और छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे संगीन मामला बताकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र आउट

बागपत में अंग्रेजी का पेपर आउट
आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली के प्रधानाचार्य सुक्रम पाल तोमर जो ने दावा किया है कि इंटर अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र जो आज यानि बुधवार को दूसरी पाली में होना है वह आउट हो गया है, इसके पक्ष में उन्होंने पूरे  पेपर की हस्तलिखित प्रति डीएम, डीआईओएस सहित उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने कहा बोर्ड की परीक्षा नकल माफिया ने मजाक बना दी है, जब परीक्षा होने से पहले की हल हल प्रश्नपत्र छात्रों को मिल जाएगा तो ऐसी स्थिति में तो परीक्षा का औचित्य ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा पहले भी कई पेपर आउट हुए हैं, इनकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की,  लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ।  बागपत के जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे संगीन मामला बताकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें