फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले बहन के यहां से लौटते समय छोटे भाई की हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। एक सप्ताह पहले गांव नालपुर निवासी भोलू की भोजपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ समय बाद ही उसका दूसरा भाई राहुल गांव के बाहर अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी भी मौत हो गई। एक सप्ताह में दो भाइयों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
एक सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी 29 दिसंबर को शेर सिंह का (24) बेटा भोलू गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दोसा से अपनी बहन के यहां गया था। शाम को लौटते समय भोजपुर के पास उसकी बाइक गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में भोलू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजन भोलू के शव को मोर्चरी तक भी नहीं लेकर पहुंचे थे कि शाम के समय ही भोलू का बड़ा भाई राहुल (34) अपने गांव नालपुर के बाहर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृतक पक्ष के परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभी छोटे भाई की 13 दिन की पूरी रस्म भी पूरी नहीं हो सकी थी कि बड़े भाई की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें