फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता किशोर की तालाब में की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र गांव कपसाड़ निवासी लापता 11 वर्षीय अनिकेत का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने किशोर की तलाश में बुधवार को दिनभर सर्च अभियान चलाया लेकिन शाम तक पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस ने बुधवार को बालक की तलाश में गांव के तालाब में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

गांव कपसाड़ निवासी अनिकेत 7 फरवरी को घर से बाहर खेलने के लिए गया था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद बालक के पिता विनोद ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन पांच दिन से बालक की संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। बालक के परिजनों की आखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार परिजन व पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस टीम लगातार किशोर की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। जल्द किशोर को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें