फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेब सीरिज प्रोडयूसर, डायरेक्टर व मुख्य कलाकार पर परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। अधिवक्ता आदेश शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरिज घूसखोर पंडत के प्रोडयूसर नीरज पांडे, डायरेक्टर रितेश शाह व मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी के विरुद्ध परिवाद दायर किया है।
अधिवक्ता दर्ज कराए परिवाद में कहा कि इस वेब सीरिज द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है और विभिन्न धर्म के लोग देश में रहते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी धर्म पर कोई टिप्पणी करने व किसी धर्म को अपमानित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। उक्त वेब सीरिज द्वारा क्षेत्र में जातीय उन्माद होने व देश की एकता अखंडता को खतरा उत्पन्न किए जाने का गैर कानूनी कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज पांडेय, रितेश शाह व मनोज वाजपेयी आदि द्वारा देश-प्रदेश के साथ-साथ कस्बा मवाना व आसपास के क्षेत्र में भी समाज में सौहार्द बिगाड़ने, एक वर्ग को लज्जित करने व शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। समुदाय के मध्य वैमनस्यता व्याप्त करने के उद्देश्य से उक्त वेब सीरिज का प्रसारण किया गया है। परिवादी स्वयं व अपने समाज को जातीय आधार पर अपमानित किए जाने से काफी क्षुब्ध हैं। इसकी सूचना मवाना थाने पर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों को उचित धाराओं में तलब कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें