वायरल वीडियो में फायरिंग करता युवक।
- फोटो : KITHOR
किठौर। अवैध हथियारों के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर उक्त युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि देर शाम तक आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई थी।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर बुधवार दोपहर में वीडियो वायरल होने की सूचना किठौर पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन की। जिसमें सामने आया कि भड़ौली निवासी गौरव पुत्र सतीश अवैध हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया परंतु देर शाम तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। थाना पुलिस का कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। आरोपी की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।