फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: एक-दो दिन में डायवर्जन प्लान को किया जाएगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: एक-दो दिन में डायवर्जन प्लान को किया जाएगा लागू
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के प्रमुख परतापुर इंटरचेंज पर कार्य करने के लिए सर्विस रोड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बीते दिनों बारिश के कारण दो दिनों तक कार्य प्रभावित होने से डायवर्जन प्लान को एक सप्ताह आगे बढ़ाना पड़ा है, लेकिन अब अगले एक-दो दिनों में इसे लागू कर दिया जाएगा। बुधवार को परतापुर तिराहे पर सर्विस रोड को चौड़ा करने का कार्य किया गया। अंडरपास के पास से ही सर्विस रोड पर मिट्टी डालकर समतलीकरण करने का कार्य किया गया। इसके बाद इस सर्विस रोड को दिल्ली-देहरादून एनएच से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद दिल्ली-देहरादून एनएच की तरफ से आने वाले वाहन आरओबी के बने हुए हिस्से के नीचे से गुजरकर दिल्ली की ओर जाएंगे। इसके लिए ही सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली से आने वाले वाहन भी आरओबी के नीचे से निकलेंगे। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर आरओबी को जोड़ने के लिए गार्डर रखने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जाने वाले आरओबी के लिए पिलर का स्ट्रक्चर बनाने का काम भी हुआ। इसके लिए क्रेन को बुलाकर पिलर का स्ट्रक्चर तैयार कराया गया। यहां भी कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। एनएचएआई अधिकारियों को अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का लक्ष्य मई-2020 में पूरा करने का है। इसी को देखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिससे अब तय समय पर कार्य को पूरा कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण डासना से मेरठ को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें