प्रवीण की हत्या की बात देहरादून जीडी में दर्ज बताई
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी विष्णु कौशिक का कहना है कि प्रवीण शर्मा की हत्या देहरादून की जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज है। पांच साल पहले एक मामले में कुख्यात विनय त्यागी देहरादून में पकड़ा गया था। पूछताछ में विनय त्यागी ने प्रवीण की हत्या कर शव को फेंकना कबूल किया था। उसी आधार पर प्रवीण की हत्या का मुकदमा विनय पर दर्ज हुआ था। एक साल से अधिक बीत गए, लेकिन मेरठ पुलिस न तो देहरादून से जाकर जीडी की नकल ला पाई और न विनय त्यागी को गिरफ्तार कर सकी।
विनय की गिरफ्तारी पर खुलेगा राज
हत्यारोपी विनय त्यागी पर मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया हुआ है। पुलिस दावा करती कि विनय की गिरफ्तारी के बाद प्रवीण की हत्या के सबूत मिल सकते हैं। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। पुलिस ने विनय पर मुकदमा दर्ज कर उसकी विवेचना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन
नोट सप्लायर पर लिखापढ़ी में इनाम नहीं
नोट सप्लायर शाहिद पर एसएसपी ने बुधवार को 25 हजार के इनाम की घोषणा कर दी, लेकिन लिखापढ़ी में बृहस्पतिवार को इनाम नहीं है। डीसीआरबी, थाना पुलिस, सीओ कोतवाली के ऑफिस में इनाम की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इनाम कर दिया है। लिखापढ़ी में थोड़ा समय लग जाता है।