फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1855 किलो मसाले सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मिलावट के शक में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को 1855 किलोग्राम हल्दी, मिर्च और धनिया मसाला सीज किया है। इसकी कीमत 2.37 लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीज किए गए मसालों में गगोल परतापुर से 358 किलो हल्दी पाउडर, 599 किलो लाल मिर्च पाउडर, 569 पीली मिर्च पाउडर और 329 धनिया पाउडर है। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि मसालों के 9 नमूने लिए गए, जिन्हें लखनऊ प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये नमूने फलावदा, सरधना, पांचली खुर्द और गगोल परतापुर से लिए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार, वैभव शर्मा, रीना शर्मा, दलबीर सिंह, अरुण कुमार, परमवीर सिंह उमेश कुमार, अश्वनी कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें