फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 28 फरवरी तक ले सकेंगे हाउस टैक्स में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 28 फरवरी तक ले सकेंगे हाउस टैक्स में छूट
विज्ञापन

मेरठ। नगर आयुक्त ने शहरवासियों को राहत देने के लिए गृहकर, सीवर कर और जलकर में दी जा रही 20 फीसदी छूट को आगामी 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह छूट 15 जनवरी को खत्म हो गई थी। लेकिन शहरवासियों की मांग पर इसे एक बार फिर से बढ़ाया गया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि निगम ने पहले यह छूट 31 दिसंबर 2020 तक के लिए दी थी। फिर इसे 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद इस छुुट को बंद कर दिया था। लेकिन लोग इसे बढ़ाए जाने की मांग लगातार कर रहे थे। इसे देखते हुए अब 28 फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया है। लोग 20 फीसदी की छूूट पाने के लिए छूट खत्म होने से पहले अपना बिल जमा करा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें