फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ियाई पहुंचे एसडीओ को सही मिली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ियाई पहुंचे एसडीओ को सही मिली शिकायत
विज्ञापन

सरधना। मढ़ियाई गांव की एक बस्ती में पांच साल से करीब 50 परिवार विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद मंगलवार को विद्युत निगम के एसडीओ दिनेश कुमार ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत सही पाई। पूर्व प्रधान व अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गांव निवासी अकरम खान, मुकर्रम खान व अन्य ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर 14 मार्च को हंगामा किया था। लोगों ने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं कराये जाने पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। समस्या को अमर उजाला ने 15 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसडीओ दिनेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को गांव पहुंचकर बस्ती व नलकूपों के साथ बंद पड़ी लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में एसडीओ को ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। मीटर बंद मिले। एक दो परिवारों मीटर बंद होने के बावजूद दूसरी लाइन से कटिया डालकर बिजली चलाते मिले। इस मामले में एसडीओ ने एक दो दिन के भीतर जेई को भेजकर बंद पड़ी लाइन चालू कराने व ट्रांसफार्मर दोबारा से रखवाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व प्रधान अकरम खान, इमामुद्दीन, फैयाज, भूरा, नासिर, अमीर असन, साबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें