फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के विवाद में युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के विवाद में युवक ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव महादेव में सोमवार रात एक दोस्त से प्रॉपर्टी के विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
महादेव गांव निवासी विपिन (30) पुत्र सुशील शर्मा की सोमवार रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया गया कि विपिन का दोस्त से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया गया। विपिन की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विपिन के परिजनों द्वारा इस मामले में उसके एक दोस्त के खिलाफ तहरीर दी जा रही है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
सरधना। क्षेत्र के गांव नानू में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार की दिया। गांव नानू निसाससी विनोद (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं रही। कहीं शराब पीने से तो कहीं गोली लगने से मौत की चर्चा रही। इस बीच पुलिस गांव में पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने सामान्य कारणों से मौत होना बताया। जिसके बाद पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें