फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली चोरी में एसडीओ और जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्युत वितरण मंडल-प्रथम लोनी, गाजियाबाद में बिजली चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर एक एसडीओ और एक जेई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीन संविदा कर्मियों की संविदा बर्खास्त कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन के निर्देश पर दोषी पाए गए अशोक विहार उपकेंद्र के अवर अभियंता रघुवीर शरन और उपखंड अधिकारी द्वितीय सन्नी देवल को निलंबित गया है। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत में रिश्वत लेकर लंबी दूरी के कनेक्शन निर्गत करने और विद्युत चोरी करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की स्थलीय जांच 18 और 19 नवंबर को द्वि-सदस्यीय जांच समिति से कराई गई। शिकायत में कई कमियां मिलीं। जांच में अली गार्डन कालोनी में लगभग 30 घरों, हाजी खलील कॉलोनी में लगभग 18 घरों और मुस्कान गार्डन कॉलोनी में लगभग 8 घरों में चेक करने पर कुछ घरों में भूमि के अंदर केबिल डालकर, विद्युत चोरी होती मिली। घरों में कोई विद्युत संयोजन स्वीकृत नहीं थे। कुछ घरों में सबमर्सिबल लगे पाए गए। इसके अलावा सिलाई कारखाना भी चलता मिला। इस मामले में अशोक विहार उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी हैदर, रजी उल्लाह व उपकेंद्र बलरामनगर-द्वितीय, लोनी पर तैनात खालिद की संविदा बर्खास्त की गई और मुकदमा कराया गया। जांच में अवर अभियंता रघुवीर शरन व उपखंड अधिकारी सन्नी देवल दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि इन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें