मवाना तहसील दिवस में समस्या सुनते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : MAWANA
मवाना। तहसील समाधान दिवस में मंगलवार को एसडीएम और सीओ ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान 54 शिकायतें जिसमें आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ऋषिराज, सीओ संजीव देशवाल, तहसीलदार अजय उपाध्याय आदि ने संयुक्त रूप से समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना। समाधान दिवस में किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने सीएम के नाम दिए पत्र में मवाना शुगर मिल द्वारा गन्ना किसानों का समय से भुगतान नहीं किया है, मिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के कराए जाने, भद्रकाली के दोनों ओर के गड्ढों को ठीक कराने, टाइल्स लगवाने, प्रति किसान को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री द्वारा सभी किसानों को दिया जाने की मांग रखी गई। गांव बली निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में अभिनव विद्यालय में बीते तीन वर्षों से शिक्षकों का अभाव है। शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। समाधान दिवस में कुल 54 शिकायर्तें आइं। जिसमें से आठ समस्याओं का अधिकारियों ने निस्तारण किया।