फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नों से लदे ट्रकों ने लगाया जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
मिल रोड पर गन्ना लदे वाहनों से लगे जाम को खुलवाते सीओ। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर गन्ने से लदे वाहनों से जाम लग गया। सीओ ने पुलिस बल के साथ घंटो मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कभी कभार अभियान चलाकर इतिश्री कर लेता है। जिसका अस्थाई अतिक्रमण करने वालों पर असर दिखाई नहीं देता है। कुछ दिनों में हालात वही हो जाते है। मुख्य मार्ग व मिल रोड पर गन्ने से लगे वाहनों, ठेली वालों, अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के कारण अधिकांश समय जाम के हालात बने रहते हैं। मंगलवार सुबह किला रोड़ पर शुगर मिल के बाहर खड़े गन्ने के ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर सीओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ जाम को खुलवाकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें