फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीएमओ ने सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते एस डी एम व सीएमओ। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ. अशोक कटारिया ने तहसील व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 56 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कांति प्रसाद नित्यानंदपुर ने गांव में सांसद निधि से लगवाई गई लाइट को उतारने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, मोहित देशवाल मौड़ खुर्द खेत में हो रहे खनन की जांच कराने, संजू वर्मा मोहल्ला काबली गेट ने पड़ोस में से जर्जर मकान का मलबा हटवाने की शिकायतें आई।
राजकुमार उर्फ राज गुप्ता निवासी मौ. काबली गेट ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी लड़की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पांच जुलाई को अचानक तबीयत खराब होने पर एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, जिन्होंने आईसीयू में भर्ती कर लिया और नींद की गोलियां देकर गलत इलाज करते रहे। ठीक नहीं होने पर मेरठ में चिकित्सक को दिखाया जिनके इलाज से लाभ पहुंचा। जांच कराकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की मांग की। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मनीष ने दिए पत्र में बताया कि उसके पति इकरामुद्दीन कृषक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। 10 अगस्त 2023 को उनका स्वर्गवास हो गया। पेंशन संबंधी सभी पत्राजात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए। लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिल सकी है। ग्रेच्युटी व पेंशन दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें