फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी सदर ब्लू और एनएएस ने मैच जीते

विज्ञापन
सुनील कैथवास....एसडी सदर इंटर कालेज में आयोजित हाकी प्रतियोगिता में खेलतीं विजन एकेडमी (सफेद टी
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज में शनिवार से द्वितीय वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मैच खेले गए। इसमें बालक वर्ग में एसडी ब्लू और बालिका वर्ग में एनएएस की टीम ने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सतीश सिंघल ने किया। बालिका वर्ग में पहला मैच एनएएस कॉलेज और विजन एकेडमी सिवाया के बीच खेला गया। एनएएस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजन एकेडमी की टीम को 3-1 से पराजित किया। एनएएस की ओर से मैच के तीन मिनट में तनु सिंह, 22वें मिनट में काजल और 42वें मिनट में रीता ने गोल किया। विजन एकेडमी की ओर से डिंपल ने अपनी टीम के लिए गोल किया।
वहीं, बालक वर्ग में एसडी सदर और डीएन कॉलेज के बीच मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर ने डीएन कॉलेज टीम को 2-0 से पराजित किया। एसडी सदर की ओर से वंश गिरि व अर्पित शर्मा ने एक-एक गोल किया। मैच के बाद विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंघल, उपप्रबंधक बीबी बंसल, महेश बंसल, संदीप कंसल सहित अन्य ने सतीश सिंघल को सम्मानित किया। अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल ने मुख्य अतिथि सतीश सिंगल को सम्मानित किया। इस मौके पर वाणी गोयल की माता पारुल गोयल, धीरेंद्र सिंह, कृष्ण गोयल, जुगल किशोर, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, प्रदीप सिंह, संदीप गोयल, प्रदीप चिन्योटी, कोच जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें