फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी रेड और विजन विद्यापीठ ने मैच जीते

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एसडी सदर इंटर कॉलेज में होकि टूर्नामेंट में भाग लेने आई टीमों को किया गया सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार दो मैच खेले गए।पहला मुकाबला एसडी रेड टीम एवं क्लासिक इलेवन टीम संग खेला गया। अंडर-14 वर्ग के मैच में एसडी रेड की टीम ने क्लासिक इलेवन टीम को 3-1 पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

एसडी रेड की ओर से वंश गिरी, राघव एवं यश कुमार ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। क्लासिक इलेवन की ओर से एकमात्र गोल वंश सिंघल ने अपनी टीम के लिए किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग का मुकाबला विजन विद्यापीठ टीम (सिवाया) और डीएन कॉलेज टीम संग खेला गया। इसमें विजन विद्यापीठ (सिवाया) टीम ने डीएन कॉलेज टीम को 1-0 पराजित किया।
विजन विद्यापीठ टीम (सिवाया) टीम की ओर से मैच के 17वें मिनट में लक्की शर्मा ने निर्णायक गोल किया। मैच से पहले स्कूल प्रबंध समिति के प्रबंधक राजेंद्र सिंघल, फुटबॉल नेशनल प्लेयर राजेश शेट्टी, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बुधवार शाम 4:30 बजे एसडी सदर बालक और एनएएस कॉलेज बालिका के हॉकी लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें