मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को एसडी ब्लू और स्टार इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 4-3 से मैच जीता।
एसडी ब्लू की ओर से मैच के 8वें मिनट में वंश गिरी ने, 14वें मिनट में वंश तोमर ने, 28वें मिनट में अक्षित ने और 42वें मिनट में निष्कर्ष ने गोल किया। स्टार इलेवन टीम की ओर से लक्ष्य, मयंक और आरव पाल ने भी एक-एक गोल किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के निर्णायक लक्की शर्मा और वंश सिंघल रहे। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 20 जुलाई को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संवाद